फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, एमएलसी में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने
टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में इतिहास रच दिया है। डु प्लेसिस एमएलसी में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने सीजन के 21वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 53 गेंदों में नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली। इसी सीजन में फाफ डु प्लेसिस ने 20 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन की पारी खेली थी। 8 जुलाई 2024 को भी फाफ डु प्लेसिस इस लीग में शतक जमा चुके हैं।...