Faheem Khan

  • नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी का घर गिराया गया

    नागपुर। औरंगजेब की कब्र हटाने के मसले पर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद नागपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया। हिंसा के एक और आरोपी यूसुफ शेख के घर का अवैध निर्माण भी तोड़ा गया। नागपुर नगर निगम ने संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर में मौजूद फहीम के मकान का अवैध निर्माण हटाने के लिए रविवार को 24 घंटे का समय दिया था, जो सोमवार को पूरा हो गया। सांप्रदायिक दंगों के मुख्य आरोपी फहीम का मकान उसकी पत्नी के नाम पर है। नगर निगम ने इसकी बिल्डिंग...

  • नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर चला बुलडोजर

    nagpur violence : नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के अवैध न‍िर्माण के खिलाफ नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। भारी पुलिस बल के साथ न‍िगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध न‍िर्माण को ढहाने की प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई नागपुर के संजय बाग कॉलोनी में स्थित फहीम खान के दो मंजिला मकान पर हो रही है, जो उनके पत्नी जहिरुन्निसा के नाम पर पंजीकृत है।  फहीम खान को नागपुर दंगों का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह पुलिस हिरासत में है। नगर निगम ने फहीम...

  • नागपुर हिंसा मामले में ‘मास्टरमाइंड’ फहीम खान गिरफ्तार

    नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के जिला अध्यक्ष फहीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। (nagpur violence) फहीम खान को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। गणेशपेठ में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, उसने भीड़ इकट्ठा कर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और लोगों को भड़काया। आरोप है कि उसने पथराव की साजिश रची, जिसके लिए पहले से पत्थर जमा किए गए थे।  (nagpur violence) इस हिंसा को लेकर कुल 51 नामजद आरोपियों पर...