पाकिस्तान : फैसलाबाद धमाके में मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंचा, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पाकिस्तान के फैसलाबाद के मलिकपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए जबरदस्त धमाके में हुई मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। दरअसल, गैस धमाके की वजह से भीषण आग लग गई और आस-पास के कई घर गिर गए। इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बचाव अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह धमाका शहाब टाउन के कबड्डी स्टेडियम ग्राउंड के पास एडहेसिव बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज पूरे शहर में सुनी गई। पाकिस्तानी अखबार द...