केरल: पुलिस ने करीब 2,000 अवैध लोन ऐप और 5,000 फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगा
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि पुलिस साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसके तहत करीब 2,000 अवैध लोन ऐप व 5,000 से अधिक फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगाई गयी है। चेन्निथला ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और साइबर अपराध से निपटने तथा उसकी रोकथाम के लिए बदलते समय के अनुरूप एक व्यापक परियोजना तैयार की जा रही है। मंत्री, कांग्रेस विधायक अबिन वार्की द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे। वार्की ने कहा था कि केरल में साइबर अपराध और ऑनलाइन...