फरक्का सीट पर फैसले का कांग्रेस को फायदा
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी सिर्फ दो जिलों में ही गंभीरता से चुनाव लड़ रही है। एक जिला है मुर्शिदाबाद और दूसरा है मालदा। मुर्शिदाबाद की फरक्का सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार का मामला उलझ गया था। कांग्रेस ने माहताब शेख को उम्मीदवार बनाया था लेकिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के क्रम में उनका नाम कट गया। उन्हें पहले विचाराधीन श्रेणी में रखा और बाद में न्यायिक अधिकारी ने उनकी आपत्ति खारिज कर दी। दूसरी ओर ट्रिब्यूनल ने अफना काम शुरू नहीं किया है। सो, वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सर्वोच्च अदालत के निर्देश पर साल्ट लेक...