फरीदाबाद जेल में संदिग्ध आतंकी की हत्या
फरीदाबाद। अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की कथित साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की जेल में हत्या कर दी गई है। हरियाणा के फरीदाबाद जेल में बंद अब्दुल रहमान की रविवार रात को हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में जेल में बंद अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट नाम के कैदी ने रविवार को देर रात अब्दुल रहमान पर नुकीली चीज से हमला किया। इस हमले में अब्दुल रहमान की मौत हो गई। गौरतलब है कि दोनों आरोपी उच्च सुरक्षा वाली बैरक में एक साथ बंद थे। हमले का पता चलते ही जेल अधिकारी...