किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को
चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी देने और अन्य मुद्दों को लेकर एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार की एक अहम वार्ता शुक्रवार को हुई। करीब तीन घंटे तक चली यह वार्ता अच्छे माहौल में हुई और तय हुआ कि अगली वार्ता 22 फरवरी को होगी। उसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। शुक्रवार की मीटिंग में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल हुए। उन्होंने आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर चिंता जताई। केंद्र सरकार के साथ इस मीटिंग में किसानों की तरफ से 28...