फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक वीडियो
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख, अपने करियर के साथ-साथ जिंदगी के छोटे-बड़े पलों का भी लुत्फ उठाती हैं। हाल ही में उन्होंने क्लिफ जंपिंग का अनुभव किया। इस शानदार अनुभव का वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वे एक ऊंची पहाड़ी से नदी में छलांग लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि छलांग लगाने से पहले मुझे किनारे पर खड़े होकर हिम्मत जुटाने में पूरे 20 मिनट लग गए। आखिरकार मैंने फैसला किया और कूद गई। अभिनेत्री ने लिखा, "हवा में वह पल, जब...