फातिमा सना ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज अर्धशतक
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। फातिमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326 का रहा। फातिमा ने सोफी डिवाइन, फोएबे लिचफील्ड और ऋचा घोष के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 18...