प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का दमदार टीजर जारी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'फौजी' का दमदार टीजर जारी किया गया है। टीजर में प्रभास आजादी की लड़ाई के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने वाले एक निडर सैनिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की इस झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म में प्रभास एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासन के दौर की है, जिसमें एक विद्रोही योद्धा साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष करता...