Finance Minister

  • बैंकों ने 16.35 लाख करोड़ बट्टे खाते में डाले

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बताया है कि भारत के बैंकों ने पिछले 10 साल में करीब 16.35 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डाला है। बैंकों ने इनको गैर निष्पादित संपत्ति यानी एनपीए माना और इनको बट्टे खाते में डाल दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सबसे अधिक 2,36,265 करोड़ रुपए के एनपीए बट्टे खाते में डाले गए। वहीं 2014-15 में 58,786 करोड़ रुपए के एनपीए बट्टे खाते में डाले गए थे। यह पिछले 10 सालों में सबसे कम है। वित्त मंत्री...

  • उत्तराखंड के वित्त मंत्री का इस्तीफा

    देहरादून। पहाड़ी लोगों पर विवादित टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिरे उत्तराखंड के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दिनों उन्होंने पहाड़ी लोगों पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद पहाड़ी बनाम देसी का विवाद शुरू हो गया था। कई जगह प्रेमचंद अग्रवाल के पुतले जलाए गए थे और भाजपा के नेताओं ने भी उनके बयान की आलोचना की थी। इस विवाद की वजह से ऋषिकेश के भाजपा विधायक और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा हो गया है। पुष्कर सिंह धामी की सरकार में अग्रवाल वित्त के अलावा संसदीय...

  • बिहार से किस बात का बैर है?

    budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में नौ बार बिहार का नाम लिया। वित्त मंत्री ने बिहार की मिथिल पेंटिंग वाली साड़ी पहन कर बजट भाषण दिया। वित्त मंत्री ने बिहार को बजट में बहुत कुछ दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया में अलग से पोस्ट किया कि बजट में बिहार को क्या क्या दिया गया है। बिहार के बारे में हुई घोषणाओं की मीडिया में अलग से कवरेज की गई। लेकिन सवाल है कि बिहार को सचमुच मिला क्या है? क्या सचमुच वहां कायाकल्प करने वाली कोई बड़ी घोषणा की गई है? कोई बहुत बड़ा...