महाराष्ट्र : मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवा में फटने वाले पटाखों पर प्रतिबंध
मुंबई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शहर में आग लगने की कई घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को महानगर में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवा में फटने वाले पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध सभी आवासीय इमारतों, छतों, बालकनी और झुग्गी बस्तियों में लागू होगा। दिवाली की रात ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिनमें कई झोपड़ियां, दुकानें, एक गैराज और एक व्यावसायिक इमारत के कुछ हिस्से जलकर खाक हो गए। अतिरिक्त नगर आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे के हस्ताक्षर वाले आदेश के मुताबिक, रॉकेट और...