firecracker ban

  • महाराष्ट्र : मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवा में फटने वाले पटाखों पर प्रतिबंध

    मुंबई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शहर में आग लगने की कई घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को महानगर में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवा में फटने वाले पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध सभी आवासीय इमारतों, छतों, बालकनी और झुग्गी बस्तियों में लागू होगा। दिवाली की रात ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिनमें कई झोपड़ियां, दुकानें, एक गैराज और एक व्यावसायिक इमारत के कुछ हिस्से जलकर खाक हो गए। अतिरिक्त नगर आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे के हस्ताक्षर वाले आदेश के मुताबिक, रॉकेट और...

  • दिल्ली में पटाखे पर पूरे साल पाबंदी का सुझाव

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में दिवाली के बाद से वायु गुणवत्ता लगातार 13 दिन तक बेहद खराब श्रेणी में रहने के बाद अब सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह दिल्ली में पूरे साल पटाखे पर पाबंदी लगाने के बारे में 25 नवंबर से पहले फैसला करे। इससे पहले दिल्ली सरकार के वकील ने सर्वोच्च अदालत के सामने कहा था कि पटाखे पर पाबंदी को पूरे साल लागू करने का फैसला सरकार सभी संबंधित विभागों से सलाह के बाद करेगी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय ओक और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने...