चुनावी हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के विदेश जाने पर रोक
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से हार के बाद दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गयी है और उन्हें अपने सभी पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने जारी किया। उन्होंने फ्लावियो के पिता और पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के खिलाफ कथित तख्तापलट की कोशिश से जुड़े मुकदमे की भी सुनवाई की थी। श्री बोल्सोनारो ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में बताया कि वह ब्रासीलिया में नजरबंद अपने पिता से मिलकर लौटे थे, तभी संघीय...