नए नियमों के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द
नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो की सेवाएं गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रभावित हुई। गौरतलब है कि नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए की ओर से पायलट से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक के कामकाज की समय अवधि सहित कई नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों की वजह से विमानों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इंडिगो ने कहा है कि पांच दिसंबर तक स्थिति में सुधार होगा। गुरुवार को उसकी तीन सौ से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। बताया गया है कि गुरुवार की देर शाम तक दिल्ली, मुंबई सहित 10 से ज्यादा...