राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कोहरे से दो सौ से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

Sikandar ka MuqaddarImage Source: ANI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और साथ ही घना कोहरा बढ़ गया है। घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को सैकड़ों उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से 202 उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली और आगरा से खुलने वाली कई ट्रेनें देर से खुलीं। दिल्ली के साथ साथ 14 राज्यों में घने कोहरे का असर यातायात पर पड़ा है।

पंजाब के अमृतसर में जीरो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। वहां उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भी विजिबिलिटी और बर्फबारी की वजह से फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में शीतलहर के कारण आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बिहार की राजधानी पटना में भी ठंड के कारण सभी स्कूलों और सभी क्लास की टाइमिंग बदल दी गई है। इसे छह जनवरी तक सुबह नौ बजे से चार बजे तक किया गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और उससे ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश मे बर्फबारी के बाद से प्रदेश के पांच क्षेत्रों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 15 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह समदो का माइनस 9.3 डिग्री, कुकुमसैरी का माइनस 6.9 डिग्री, कल्पा का माइनस दो और मनाली का 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *