विदेशी मीडिया के सामने पाक की सफाई
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने विदेशी मीडिया को नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर ले जाकर वहां अपनी सफाई देने का ऐलान किया है। पाकिस्तान विदेशी मीडिया को दिखाना चाहता है कि उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविर होने का दावा गलत है। गौरतलब है कि भारत ने पीओके में आतंकवादी शिविर होने का दावा किया है। इसके लिए पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने रविवार को विदेशी पत्रकारों के एलओसी पर ले जाने का ऐलान किया। पाकिस्तान दिखाएगा एलओसी की हकीकत पाकि इसके जरिए पीओके में आतंकवादियों के शिविर होने के भारत के आरोपों को गलत साबित करना चाहता है। पाक सूचना मंत्रालय...