सबके निशाने पर विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर सबके निशाने पर हैं। उनका खूब मजाक बन रहा है और खूब मीम्स भी बन रहे हैं। लेख भी लिखे जा रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर पर पूरी दुनिया में भारत की ओर से जो कूटनीतिक पहल हुई है उसमें वे किनारे हुए हैं और सरकार व भाजपा के लोग मान रहे हैं कि उनसे बेहतर शख्सियत शशि थरूर हैं, जिनकी बात सारी दुनिया ज्यादा ध्यान से सुन रही है। इस बीच जयशंकर कांग्रेस के निशाने पर भी आए हैं। कनाडा की मेजबानी में हो रहे जी 7...