FPI

  • एफपीआई की लिवाली से शेयर बाजार उछले

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लगातार लिवाली बने रहने तथा कच्चे तेल में नरमी से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रही और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक शुरुआती गिरावट के बाद अंत में 897.96 अंक (1.08 फीसदी) ऊपर 83,919.71 अंक पर बंद हुआ। यह इस साल 11 फरवरी के बाद इसका उच्चतम बंद स्तर है। इससे पहले, सेंसेक्स की शुरुआत 463 अंक की गिरावट में हुई थी और एक समय यह 600 अंक से ज्यादा टूट गया था। बीच कारोबार में यह नीचे...