ठगी के शिकार पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारी
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार निगेटिव खबरें आ रही हैं। अब खबर है कि एक रिटायर पुलिस अधिकारी को खुद को गोली मार ली है। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पुलिस अधिकारी ने 12 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा है। घटना पटियाला की है। घायल पुलिस अधिकारी अमर सिंह चहल का इलाज चल रहा है। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक, आईजी अमर सिंह चहल ने अपने सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल से अपने घर में खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया...