free trade

  • 27 जनवरी को 27 देशों से समझौता

    नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार संधि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 27 जनवरी को भारत ने यूरोप के 27 देशों के साथ मुक्त व्यापार संधि पर दस्तखत किया है। उन्होंने कहा कि इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नई इनोवेशन साझेदारियां बनेंगी और वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मजबूत होगी। मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का रोडमैप है। समझौते के बाद यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियेन ने कहा कि इस समझौते से दोनों तरफ लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी...

  • ग्लोबलाइजेशन के अंत की घोषणा

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया भर के देशों पर जैसे को तैसा शुल्क लगाने के बाद से पूरी दुनिया में उथलपुथल मची है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक लेख लिख कर ग्लोबलाइजेशन खत्म होने की बात कही है। बताया जा रहा है कि वे राष्ट्र को संबोधित करेंगे और आधिकारिक रूप से ग्लोबलाइजेशन खत्म हो जाने का ऐलान करेंगे। उधर सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी शनिवार को कहा कि ग्लोबलाइजेशन और मुक्त व्यापार का दौर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया एक नए युग में जा रही है, जो खतरनाक...

  • मुक्त व्यापार की विडंबना

    आरसीईपी पर दस्तखत ना करने की एक वजह न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया से आयात के कारण भारतीय दुग्ध उद्योग के लिए संभावित खतरे को बताया गया था। अब भारत ने न्यूजीलैंड से ही एफटीए वार्ता शुरू कर दी है। (modi free trade) ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बाद अब भारत ने न्यूजीलैंड से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू की है। छह साल पहले के घटनाक्रम को याद करें, तो न्यूजीलैंड से अब ऐसे करार की बनी जरूरत को एक विडंबना ही कहा जाएगा। गौरतलब है, क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते के लिए वार्ता में भारत आरंभ से...