मोंटाना में परिवार संग सुकून भरे पल बिता रहीं फ्रीडा पिंटो
हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो इन दिनों अमेरिका के खूबसूरत राज्य मोंटाना में गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं, जिसकी झलक उन्होने सोशल मीडिया पर शेयर की। फ्रीडा पिंटो ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इनमें उनके पति कोरी ट्रान और बेटे रूमी-रे भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में परिवार कभी खुले मैदानों में घूमता दिख रहा है, तो कभी प्रकृति के बीच आरामदायक पल बिताता दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय दूर रहकर अपने सबसे करीब लोगों के साथ...