अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'ई भविष्य' पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम' शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पहल मुख्यमंत्री पेमा खांडू की उस सोचसेाच के अनुरूप है जिसमें तकनीक के ज़रिए पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित सरकार को बढ़ावा देने की बात कही गयी है। इसके साथ ही, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने 29 से 31 जुलाई तक यहाँ...