कर्नाटक के गृह मंत्री ने मैसूर ब्लास्ट की रिपोर्ट मांगी
मैसूर में हीलियम गैस सिलेंडर ब्लास्ट में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस हादसे में एक गुब्बारे बेचने वाले की मौत हो गई और 5 पर्यटक घायल हो गए थे। बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, "मैंने अधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है, क्योंकि उस इलाके में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्हें पर्यटन विभाग के साथ भी तालमेल बैठाना चाहिए। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में जो हुआ, उसे देखते हुए हमें ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेना होगा। निगरानी...