विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कमान संभालेंगी लुईस
गैबी लुईस आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी करेंगी, लेकिन फिलहाल पैर की चोट से उबर रही हैं। ऐसे में गैबी पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्राई-सीरीज नहीं खेल सकेंगी। उनके स्थान पर ओरला प्रेंडरगास्ट ट्राई-सीरीज में टीम का कमान संभालेंगी, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में उप-कप्तानी करेंगी। टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 7वें स्थान पर मौजूद गैबी आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही थीं, जिन्होंने सात मुकाबलों में 276 रन बनाए थे। ऐसा पहली बार होगा, जब वह टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी करेंगी, जो...