चीन सीमा के पास 13 हजार फुट की ऊंचाई पर वायु सेना के ‘गजराज’ ने रचा इतिहास
भारतीय वायु सेना के भारी भरकम परिवहन विमान आई एल 76 एम डी, 'गजराज' ने चीन सीमा के निकट सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण और 13,629 फुट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा बेस पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा है। वायु सेना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गजराज की इस बड़ी उपलब्धि का उल्लेख किया। वायु सेना ने कहा," 13,629 फुट की ऊंचाई । विमानन इतिहास में एक नयी ऊंचाई। भारतीय वायु सेना के आईएल-76 एम डी विमान ने न्योमा में सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया है। यह दुनिया में इस विमान द्वारा अब तक की गई...