गांधी स्मृति तक विपक्ष का मार्च
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने के दो दिन बाद राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ तीस जनवरी मार्ग पर स्थित गांधी स्मृति भवन पहुंचे। वहां राहुल और अन्य विपक्षी नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और मोबाइल की लाइट जला कर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों पर ज़ुल्म कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे मंजूर नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं। नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा...