उत्तराखंड : गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के चारधामों के रूप में विश्वप्रसिद्ध मंदिरों में से एक गंगोत्री के कपाट मंगलवार को अन्नकूट के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। सर्दियों में छह माह मंदिर के बंद रहने के दौरान श्रद्धालु, मां गंगा की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में कर सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट दोपहर 12:05 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर देश—विदेश के श्रद्धालुओं...