स्वाद ही नहीं सेहत के लिए लाजवाब है लहसुन, आयुर्वेद के जानिए फायदे
लहसुन सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी वरदान है। आयुर्वेद में लहसुन को रसायन की तरह माना गया है, क्योंकि यह शरीर की कई बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है। चाहे वह सर्दी-जुकाम हो, इम्यूनिटी की कमजोरी, दिल की समस्याएं या पाचन से जुड़ी परेशानियां, लहसुन हर मामले में मददगार साबित होता है। लहसुन में नैचुरल एंटीबायोटिक गुण मौजूद हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके दाने हों या पत्ते, दोनों ही बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, खासकर जब जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन हो। दिल और ब्लड...