Gas Chamber

  • गैस चैम्बर बना भारत

    नई दिल्ली। दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के ज्यादातर शहरों में भयंकर प्रदूषण है। पूरा देश गैस चैम्बर में तब्दील हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 शहर भारत के हैं। एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 10 बजे राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 821 दर्ज किया गया। दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान का लाहौर शामिल था। लाहौर 430 एक्यूआई के साथ 14वें स्थान...

  • दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर में तब्दील

    दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) एक बार फिर घने प्रदूषण की चपेट में है। शनिवार सुबह भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।  स्थिति इतनी भयावह है कि पूरा क्षेत्र धीरे-धीरे एक "गैस चैंबर" में तब्दील होता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 के पास पहुंचने को तैयार है, जो सर्वाधिक प्रदूषण स्तर को दर्शाता है। रिपोर्टों के मुताबिक, एनसीआर के विभिन्न शहरों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम, लोनी, संजय नगर और वसुंधरा जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में दर्ज की गई है।...