Gas crisis

  • रसोई गैस का संकट गंभीर है

    शुक्रवार, एक मई को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 994 रुपए प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी हुई। यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले एक मार्च और एक अप्रैल को भी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दोनों मिला कर भी दो सौ रुपए से कम थी। इस बार एक बार में 994 रुपए तक कीमत बढ़ी है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत तीन हजार रुपए से ज्यादा हो गई। कई शहरों में यह 32 सौ या 33 सौ रुपए से भी ज्यादा है। पांच किलो वाले छोटे...

  • गैस का संकट संभालना मुश्किल

    इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर 28 फरवरी को हमला किया उससे दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने इजराइल की संसद में भाषण दिया और बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने उनको सबसे बड़ा सम्मान दिया। लेकिन क्या नेतन्याहू ने मोदी को इस बात की जानकारी दी थी कि दो दिन के बाद उनका देश ईरान पर हमला करने जा रहा है और भारत को इसके लिए तैयारी करनी चाहिए? ऐसा लग रहा है कि इजराइल ने मोदी को ऐसी कोई जानकारी नहीं दी तभी हमले के तुरंत बाद भारत में अफरातफरी मची।...

  • गैस का संकट, एस्मा लगा

    नई दिल्ली। ईरान में चल रही जंग का बड़ा असर भारत में दिखने लगा है। ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की वजह से सबसे पहले रसोई गैस और विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर असर हुआ है। देश के कई राज्यों में रसोई गैस की आपूर्ति में दिक्कत होने लगी है। कीमत बढ़ने और रसोई गैस बुकिंग के नए नियम लागू होने के बाद भी लोगों को परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। कई राज्यों में होटल और रेस्तरां बंद होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी आदि शहरों में बुकिंग के पांच दिन बाद तक रसोई...