पांच किलो का सिलेंडर खरीदना आसान हुआ
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग से भारत में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। रसोई गैस के सिलेंडर की आपूर्ति पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जिससे सरकार को कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति को नियंत्रित करना पड़ा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों और जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है उनकी मुश्किलों को आसान करने...