नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग से भारत में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। रसोई गैस के सिलेंडर की आपूर्ति पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जिससे सरकार को कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति को नियंत्रित करना पड़ा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों और जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है उनकी मुश्किलों को आसान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब ग्राहक ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से अपनी कोई भी एक फोटो आईडी दिखा कर तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। मंत्रालय ने ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र में से कोई एक दिखा कर सिलेंडर ले सकते हैं। इसे साल में अनगिनत बार रिफिल कराया जा सकता है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले चार अप्रैल को ही 90 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों का कहना है कि वितरकों के पास स्टॉक की कोई कमी नहीं है। इस बीच यह भी खबर है कि प्रवासियों की मदद के लिए सरकार ने एचपीसीएल के चुनिंदा आउटलेट्स पर विशेष हेल्प डेस्क भी बनवाई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


