दूसरी बार मां बनने जा रहीं गौहर खान
मुंबई। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह शनिवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उनके पति जैद दरबार ने एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए। वीडियो में जैद ने गौहर के लिए एक खूबसूरत टेबल सजाई थी, जिस पर दो केक रखे थे। लेकिन सबसे खास बात थी जैद का गौहर के लिए लिखा खत, जिसे उन्होंने अपने हाथ से लिखा था। इस...