‘प्रेम कीटाणु’ का संगीत आज के दौर की प्लेलिस्ट जैसा: गौरव वर्मा
वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और निखिल विजय अभिनीत फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के संगीत को लेकर निर्माता गौरव वर्मा का कहना है कि फिल्म का पूरा एल्बम आज के दौर की प्लेलिस्ट जैसा है। फिल्म के अब तक तीन गाने 'अंडी बंडी', 'कहो तोह' और 'तू मेरा रैय्यो' रिलीज हो चुके हैं। 'अंडी बंडी' में दोस्तों की मस्ती और हॉस्टल लाइफ, 'कहो तोह' में रोमांस, जबकि 'तू मेरा रैय्यो' में प्यार के सुकून भरे एहसास को पेश किया गया है। 'अंडी बंडी' को शशि सुमन और बृजेश शांडिल्य ने गाया है। शशि सुमन के संगीत से सजे इस गीत में लिटिल...