ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर त्रिपुरा में जेन जी का प्रदर्शन
त्रिपुरा के अगरतला में जेनरेशन जेड (जेन-जी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर विद्यार्थी थे। रविवार देर शाम हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी श्री कुमार को पद से हटाने और चुनाव प्रणाली में बदलाव की मांग कर रहे थे। पुलिस ने हालांकि स्थिति को संभाल लिया लेकिन अगरतला के सर्किट हाउस इलाके में वीआईपी रोड पर यातायात बाधित हुआ और जाम की स्थिति बन गयी। प्रदर्शन में कम संख्या में लोगों के शामिल होने के बावजूद, इसे त्रिपुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग...