जनरल नरवणे ने राहुल की बातों का खंडन किया
नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बातों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि 2020 में चीन के साथ गतिरोध में सरकार ने सेना को अकेला नहीं छोड़ा था। जनरल नरवणे ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सपोर्ट में थी और पूरा अधिकार दिया था कि हालात बिगड़ने पर चीनी सैनिकों पर गोलियां चला सकें। गौरतलब है कि जनरल नरवणे ने कुछ न्यूज चैनलों को दिए इंटरव्यू में अपनी किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ से जुड़े विवादों पर बात की। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जो उचित समझो...