General Naravane

  • जनरल नरवणे ने राहुल की बातों का खंडन किया

    नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बातों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि 2020 में चीन के साथ गतिरोध में सरकार ने सेना को अकेला नहीं छोड़ा था। जनरल नरवणे ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सपोर्ट में थी और पूरा अधिकार दिया था कि हालात बिगड़ने पर चीनी सैनिकों पर गोलियां चला सकें। गौरतलब है कि जनरल नरवणे ने कुछ न्यूज चैनलों को दिए इंटरव्यू में अपनी किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ से जुड़े विवादों पर बात की। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जो उचित समझो...

  • मुद्दे से ना भटकें

    देश के सामने असल सवाल वो ब्योरा है, जो जनरल नरावणे ने लद्दाख क्षेत्र में 2020 में हुई घटनाओं के बारे में दिया है। उन घटनाओं से भारतीय सेना के अंदर कमान शृंखला को लेकर प्रश्न उठे हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरावणे की कथित रूप से अप्रकाशित किताब कैसे छपे रूप में और उसकी पीडीएफ कॉपियां आम लोगों तक पहुंच गईं, यह प्रकाशक पेंगुइन इंडिया के लिए अहम मसला हो सकती है, लेकिन देशवासियों के सामने यह मुख्य मुद्दा नहीं है। देश के सामने असल सवाल वो ब्योरा है, जो जनरल नरावणे ने 2020 में भारतीय सीमा के...

  • जनरल नरवणे की किताब खोज लाए राहुल

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब भी खोज लाए। बुधवार को वे इस किताब के साथ संसद में दिखे। उन्होंने कहा कि वे यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे। गौरतलब है कि जनरल नरवणे ने ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम से किताब लिखी है, जिसके प्रकाशन की मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने नहीं दी है। इसलिए यह किताब भारत में नहीं छपी है। लेकिन देश से बाहर इसकी प्रतियां उपलब्ध हैं। इस किताब को लेकर पिछले तीन दिन से संसद में खूब हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति...