general secretary

  • कांग्रेस का नया संगठन महासचिव बनेगा!

    इस बात की चर्चा बहुत जोर शोर से चल रही है कि केसी वेणुगोपाल की विदाई होगी। उनकी जगह राहुल गांधी नया संगठन महासचिव नियुक्त करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि केरल में मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्होंने जितना जोर लगाया वह उनके खिलाफ गया है। अगर वे बहुत जोर नहीं लगाते, अपनी दावेदारी पेश नहीं करते तो हो सकता है कि वे मुख्यमंत्री भी बन जाते और अगर नहीं बनते तो कम से कम संगठन महासचिव की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं आता। परंतु दावेदारी करके उन्होंने अपना नुकसान कर लिया है। राहुल गांधी को भी यह...

  • एमए बेबी बने सीपीएम के नए महासचिव

    देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम ने पार्टी अधिवेशन के आखिरी दिन नया महासचिव चुन लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एमए बेबी नए महासचिव होंगे। सीताराम येचुरी के निधन के बाद से महासचिव का पद खाली था और प्रकाश करात कार्यकारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मदुरै में हुए पार्टी के 24वें अधिवेशन में एमए बेबी के नाम पर मुहर लगी और वे सीपीएम के नए महासचिव बन गए हैं। एमए बेबी केरल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे 2012 से सीपीएम की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। Also Read: भाजपा की...