जर्मनी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बनी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही जर्मनी ने इतिहास रच दिया है। जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है। जर्मनी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि कुराकाओ के खिलाफ हुए मुकाबले में सातवां गोल करते हुए हासिल किया। फीफा विश्व कप में अब जर्मनी कुल 239 गोल कर चुकी है। टीम ने इस मामले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील ने इस मेगा इवेंट में अब तक कुल...