आसिम मुनीर से मिले गालिबाफ
तेहरान। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने शनिवार को तेहरान में पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका युद्ध खत्म कराने वाली बातचीत में ईमानदारी नहीं बरत रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में जुटा है। उसके जरिए दोनों देश प्रस्तावों का आदान प्रदान कर रहे हैं। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, आसिम मुनीर ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से भी मुलाकात की। इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास...