गोवा में भगदड़, सात की मौत
पणजी। गोवा में एक धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है और अनेक लोग घायल हुए हैं। घटना गोवा के शिरगांव की है, जहां श्री लैराई जात्रा के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें 20 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करंट लगने के बाद कुछ लोग गिर...