भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया
भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम बरकरार रखा। पुरुष फ़ाइनल में हाफ़-टाइम तक भारत 18-17 से पीछे था, लेकिन ब्रेक के बाद चुनौती का सामना करते हुए ईरान को 'ऑल-आउट' किया और मुक़ाबले पर पकड़ बनाते हुए कबड्डी में एशियाई खेलों का रिकॉर्ड नौवां गोल्ड मेडल हासिल...