जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर नॉकआउट में
गोंजालो प्लाटा के 77वें मिनट में दागे गोल की बदौलत इक्वाडोर ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर 2006 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई। पच्चीस साल के विंगर प्लाटा ने अपना नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल करने के बाद कहा, ‘‘अब जिंदगी अलग है। हमने बहुत मुश्किलों का सामना किया है। शुरुआती दो मैच में हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा। हम चाहते थे कि क्वालीफिकेशन पहले ही पक्का हो जाए लेकिन अब हम और अधिक जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह जानते हुए कि हमें अपना सब कुछ...