सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में ली शपथ
पूर्व लोकसभा सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने शुक्रवार को यहां राजभवन में कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने श्री थावरचंद गहलोत का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बखरू ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उन्हें पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल के तहत सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पूर्व सांसद रहीं सुधा यादव ने...