हॉलीवुड ने खोया चमकता सितारा, कनाडाई अभिनेता ग्राहम ग्रीन का निधन
नई दिल्ली। हॉलीवुड से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कनाडाई अभिनेता ग्राहम ग्रीन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने टोरंटो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। एजेंट माइकल ग्रीन ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ग्राहम ग्रीन का जन्म 22 जून 1952 को कनाडा के ओंटारियो प्रांत में स्थित सिक्स नेशंस रिजर्व में हुआ था। वह एक आदिवासी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते थे और अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने जीवन...