दिल्ली में ग्रैप तीन की पाबंदियां हटीं
नई दिल्ली। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वायु प्रदूषण में कमी आई है, जिसके बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के तीसरे चऱण की पाबंदियां समाप्त हो गई हैं। अब सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी और निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदियां हटा दी जाएंगी। हालांकि ग्रैप के दूसरे चरण के तहत लगने वाली पाबंदियां जारी रहेंगी। गौरतलब है कि दो जनवरी को दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई तीन सौ से नीचे आ गया। इसके बाद छोटे बच्चों यानी पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए जो स्कूल बंद थे या हाइब्रिड मोड...