दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को बताया कि ग्रैप-3 लागू होने के साथ ही दिल्ली में बीएस-4 और इससे नीचे के मानक वाले डीजल वाहनों तथा बीएस-3 और इससे नीचे के मानक वाले पेट्रोल वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गयी है। यह प्रतिबंध दिल्ली के साथ-साथ दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहनों पर भी लागू होगा। श्री सिरसा ने बताया कि डीजल से चलने वाले भारी वाहनों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों...