स्पेस में क्यों बढ़ जाती है एस्ट्रोनॉट्स की हाइट? यहां समझें ‘ग्रैविटी’ का पूरा गणित
क्या आप जानते हैं कि आपकी हाइट पूरे दिन बदलती रहती है? आमतौर पर लोग सोचते हैं कि उनकी लंबाई एक जैसी रहती है, लेकिन साइंस बताता है कि ग्रैविटी की वजह से दिन भर में हम 1-2 सेंटीमीटर छोटे हो जाते हैं। यहां समझिए कि स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की हाइट कैसे बढ़ जाती है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, सुबह उठते ही हम सबसे लंबे होते हैं, क्योंकि रात भर लेटने से रीढ़ की हड्डी फैल जाती है। लेकिन स्पेस में यह बदलाव और भी बड़ा होता है। नासा के अनुसार, माइक्रोग्रैविटी (वजन का अभाव) में एस्ट्रोनॉट्स की...