Greenland

  • ट्रंप ने जो चाहा

    प्रस्तावित समाधान ‘ट्रंप के खास अंदाज’ से मेल खाता है। बीते एक साल में ट्रंप की यह शैली सामने आई है। किसी मुद्दे पर वे अधिकतम दबाव बनाते हैं। फिर अनुकूल शर्तों पर बीच के किसी बिंदु पर समझौता कर लेते हैं। ग्रीनलैंड पर डेनमार्क की प्रतीकात्मक संप्रभुता बनी रहेगी, लेकिन वहां के संसाधनों एवं सुरक्षा का भार अमेरिका को सौंप दिया जाएगा। दावोस में डॉनल्ड ट्रंप की आक्रामक मुद्रा देखने के बाद ग्रीनलैंड के मसले का यह समाधान यूरोपीय नेताओं ने सोचा है। नाटो के महासचिव मार्क रूटे इसे लेकर ट्रंप से मिले। शुरुआती संकेतों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति...

  • ट्रंप हमला करके ग्रीनलैंड नहीं लेंगे

    जेनेवा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर जबरदस्ती ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का इरादा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि वे ताकत के दम पर ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं करेंगे। ट्रंप ने हालांकि यह साफ कर दिया है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड चाहिए क्योंकि यह उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। ट्रंप चाहते हैं कि यूरोपीय देश अपने आप उनको यह क्षेत्र दे दें। उन्होंने कहा कि वे एक बर्फीला क्षेत्र मांग रहे हैं। अगर यूरोपीय देश यह दे देते हैं तो अमेरिका शुक्रगुजार होगा और नहीं देते हैं तो अमेरिका इसे याद रखेगा। भारतीय समय के...

  • नोबल नहीं मिला, इसलिए ग्रीनलैंड पर हमला करेंगे ट्रंप

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनको शांति का नोबल पुरस्कार नहीं मिला इसलिए उन्होंने शांति बहाली का विचार त्याग दिया और ग्रीनलैंड पर हमला करके उसे अपने कब्जे में करने का प्लान बनाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बात एक चिट्ठी में लिखी है। उन्होंने नार्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें नोबेल न मिलने की शिकायत की गई है। गौरतलब है कि नार्वे में ही नोबल पुरस्कारों की घोषणा होती है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने चिट्ठी में लिखा कि आठ जंग रुकवाने के बावजूद उन्हें...

  • ग्रीनलैंड को ट्रंप से बचाने पहुंचे 40 सैनिक

    नई दिल्ली। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो कर रहे हैं वह अपनी जगह है लेकिन यूरोपीय देश जो कर रहे हैं उससे पूरा मुद्दा मजाक में तब्दील हो रहा है। ग्रीनलैंड पर कब्जे की ट्रंप की धमकियों के बीच यूरोप ने जो ‘सैन्य एकजुटता’ दिखाई है उसमें कुल 40 सैनिक ग्रीनलैंड पहुंचे हैं। ग्रीनलैंड की सुरक्षा के नाम पर ब्रिटेन ने सिर्फ एक सैनिक भेजा है, जबकि सात यूरोपीय देशों के करीब 40 सैनिक राजधानी नुउक पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की की रिपोर्ट के मुताबिक डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन जैसे नाटो...

  • ग्रीनलैंड में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और यूरोप के कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद ग्रीनलैंड का विवाद तेज हो गया है। शनिवार को हजारों लोगों ने सड़कों पर उतर कर राष्ट्रपति ट्रंप का विरोध किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक बर्फ से ढकी सड़कों के बीच प्रदर्शनकारी ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक के डाउनटाउन से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में राजधानी नुउक की लगभग एक चौथाई आबादी शामिल हुई। यानी चार में से एक व्यक्ति...

  • समय की लीला के डमरू ओह, समय!

    बेचारा हुंकारों, झांकियों के फोटो और रीलों के शोर में दबा और ठिठका तथा देश-दुनिया को एक साथ डांवाडोल करता हुआ। साल छब्बीस की जनवरी के पहले ही पखवाड़े में भारत और दुनिया ने बहुत कुछ देखा। मंदिरों में उमड़ा हिंदुओं का सैलाब तो प्रधानमंत्री डमरू, बछड़े से प्रजा को झूमाते, थिरकाते हुए। भारत की सौ साल पहले पहचान सांप-सपेरों के फोटो से थी। आज वह पहचान डमरू, बछड़े और आस्था में उमड़ती भीड़ की है। सो, नया जमाना है राजा के डमरू का, झांकियों और प्रजा के नाचने का। गाय है, गंगा है और फल-पुण्य प्राप्ति के लिए मंदिरों...

  • ग्रीनलैंड पर ट्रंप ने नाटो की मदद मांगी

    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया है कि ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करना है। ग्रीनलैंड और डेनमार्क के अधिकारियों की अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने यह बात कही है। ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नाटो के देशों की मदद भी मांगी है। उन्होंने कहा है कि अगर ग्रीनलैंड को अमेरिका में नहीं शामिल किया गया तो वह रूस और चीन के पास चला जाएगा। इसलिए नाटो इस मामले में मदद करे। इससे पहले ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की अपनी इच्छा दोहराई और कहा कि कुछ न कुछ हल निकल आएगा। उन्होंने...

और लोड करें